Monday, January 14, 2019

रफाल पर प्रदर्शन के बीच युवा कांग्रेस का पुलिस से सामना, एक का सर फूटा,हालात गम्भीर।

जयपुर| राजस्थान- युवा सामना मिडीया न्युज नेटवर्क 


रफाल डिल, पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में गुरुवार को युवा कांग्रेस की ओर से बाइस गोदाम पर प्रदर्शन किया गया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा पर प्रदर्शन करना चाहते थे लेकिन पुलिस ने बाइस गोदाम पर ही रोक लिया। बेरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की गई, पुलिस ने नियंत्रित करने के लिए पानी की बौछार की। नियंत्रित नहीं हुए तो पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। इस दौरान हीरा मीणा नाम के युवा कांग्रेस के एक पदाधिकारी का सिर फूट गया, जबकि अन्य कई पदाधिकारियों को चोटें आई। इस बीच पुलिस और युवा कांग्रेस के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। 


वाटर कैनन में पानी खत्म, नगर निगम से मंगाया पुलिस ने युवा कांग्रेसियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पानी की बौछार का इस्तेमाल किया। आधे घंटे में ही पानी खत्म हो गया, जिसके कारण पुलिस को नगर निगम से पानी मंगाना पड़ा। इससे पहले धरना स्थल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी ने कहा की केंद्र सरकार योजनाबद्ध तरीके से लोकतंत्र को कमजोर कर रही है, जो देश के लिए घातक है। सरकार समाजों को लड़वाने का काम कर रही है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, मोहन प्रकाश, गोविंद सिंह डोटासरा सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चांदना ने कहा कि पहले चुनाव आते नेता सक्रिय होते थे। पहली बार जनता सक्रिय हुई है। जनता चुनाव का इंतजार कर रही है। चुनाव आते ही जनता भाजपा से अपना हिसाब बराबर करना चाहती है। इसके बाद पुलिस युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चांदना, देवेंद्र कदियान शहज़ाद खान, राजेश गुर्जर को गिरफ्तार कर ज्योति नगर थाने ले गई, जिसका युवा कांग्रेस की ओर से जोरदार विरोध किया गया। राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। 

No comments:

Post a Comment

Best of luck Thanks visit again and follow our YuvaSamnaMediaGroup.

भारत सरकार पुरस्कृत जन शिक्षण संस्थान आणि आय. सी. ई. ई. एम. कॉलेज यांच्या संयुक्त विद्यमाने महिला दिन उत्साहात साजरा

भारत सरकारच्या कौशल्य विकास उद्योजकता मंत्रालय, नवी दिल्ली संचालित जन शिक्षण संस्थान खडकेश्वर आणि आय. सी. ई. ई. एम. कॉलेज वाळूज यां...